PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-पालड़ी एम थाना क्षेत्र के उथमण में रविवार रात चोरों की तलाश को लेकर ग्रामीण रात के समय गश्त कर रहे थे। गांव में गश्त करने के बाद हाइवे पर पहुंचे तो एक युवक हाइवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करता नजर आया। चोर के पास एक कार थी, जिसकी डिग्गी में जैरिकेन व पाइप रखे थे। पहले तो ग्रामीणों ने उसकी धुनाई की। बाद में पालड़ी एम थाने में कॉल कर पुलिस के हवाले किया।
पालड़ी एम थानाधिकारी कैलाश दान ने बताया कि थाने के हेडकांस्टेबल राजेंद्र के पास उथमण गांव से कॉल आया था कि डीजल चोर पकड़ा है। टीम में मौके पर पहुंची और संदिग्ध होने पर उसे पकड़ा। उसके कब्जे से जैरिकेन मिले हैं।
पंचदेवल की पहाड़ियों से नीचे उतरते हैं चोर :
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास ही पंचदेवल की पहाड़ियां स्थित है। दोपहर में सूने मकानों में रैकी करने के बाद रात के अंधेरे में चोर पहाड़ी से नीचे उतरकर गांव पहुंचते है। ऐसा नजरा कई बार सीसीटीवी कैमरे में नजर आ चुका है। पूर्व में भी पुलिस की गश्ती से पहले चोर गांव पहुंचे और 2 जगहों पर ताले तोड़कर सामान चुरा ले गए। उस समय भी 5 संदिग्ध सीसीटीवी में नजर आए थे।
