पादरला पंचायत के गुड़ा गुमान सिंह व गुड़ा देवी सिंह ग्राम में उचित मूल्य की दुकानें खुली, विधायक ने कहा अब घर के निकट आसानी से मिलेगी राशन सामग्री
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के पादरला पंचायत के अधीनस्थ गुड़ा गुमान सिंह और गुड़ा देवी सिंह ग्राम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों का विधिवत उद्धघाटन कर पोश मसीन से गेहूं वितरण प्रणाली शुरू की
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह र
राणावत ने कहा कि गुड़ा देवी सिंह और गुड़ा गुमान सिंह के ग्रामीणों को राशन सामग्री लेने के लिए लंबे समय से पादरला ओर अन्य गाव जाना पड़ता था कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों द्वारा समस्या बताने पर मुख्यमंत्री से मिले विधानसभा मस करीबन एक दर्जन नव सर्जित उचित मूल्य की दुकाको की निविदा निकलवाई ओर सभी दुकानें चालू हुई अब ग्रामीणों को घर के निकट ही आसानी से राशन सामग्री प्राप्त होगी जिससे ग्रामीणों का समय और यातायात खर्च की भी बचत होगी
इस दौरान पादरला प्रसासक प्रतिनिधि मांगीलाल उप सरपंच पार्टी पदाधिकारी ग्रामीनो ने मौजूद रहकर बाली विधायक का माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

