• April 9, 2026

ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी, गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक सेवा

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-रेलवे ने ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ओखा-शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की जा रही है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09523, ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 14 अप्रैल से 30 जून तक (कुल 12 ट्रिप) संचालित होगी। यहट्रेन ओखा से हर मंगलवार को सुबह 10:20 बजे रवाना होगी। यह बुधवार को जयपुर स्टेशन पर सुबह 04:10 बजे पहुंचेगी और 04:20 बजे प्रस्थान कर 10:35 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09524 शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 15 अप्रैल से 01 जुलाई तक (कुल 12 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन शकूरबस्ती से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 01:15 बजे रवाना होगी। यह जयपुर स्टेशन पर शाम 06:20 बजे पहुंचेगी और 06:30 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को दोपहर 01:00 बजे ओखा पहुंचेगी।

यह रेलसेवा अपने मार्ग में द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, महेसाना, ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में कुल 16 डिब्बे होंगे, जिनमें 01 सेकंड एसी, 02 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनॉमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार और 01 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।

About The Author

You cannot copy content of this page