PALI SIROHI ONLINE
नयासानवाड़ा | बालदा बस स्टैंड पर शनिवार सुबह डेयरी की पिकअप ने पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। गंभीर घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर थाना एसएचओ धनश्यामसिंह ने बताया कि दूध से भरी पिकअप रोजाना की तरह सप्लाई देने बालदा गांव आ रही थी। सुबह करीब 9 बजे पिंडवाड़ा की ओर से गांव में प्रवेश करते समय बस स्टैंड पर पैदल चल रहे नारायणसिंह (59) पुत्र प्रतापसिंह को वाहन ने चपेट में ले लिया।
हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन को गांव में पोस्ट ऑफिस के बाहर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को जब्त कर लिया। घायल को जोधपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

