
PALI SIROHI ONLINE
बाली। नाना में सैनिकों के सम्मान में नाना भाजपा मंडल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जो ठाकुर धनंजय सिंह राणावत के नेतृत्व में नाना नगरी नाना नाथ जी महाराज से होते हुए मैन बाजार हो होते हुए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें नाना भाजपा मंडल के तमाम कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और इस विशाल तिरंगा रैली में सैनिकों के सम्मान के लिए उद्घोष करते हुए तिरंगा यात्रानिकल गई। नाना भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा ने बताया कि जो पहलगाम गांव में आतंकवादियों ने कायराना हमला किया था उसके जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत घर में घुसकर आतंकवादियों को मारा और उसके सम्मान में इस यात्रा का आयोजन किया गया।



