PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ठंडी बेरी के निकट बोथरा फली में आपसी रंजिश के चलते हुए विवाद में घायल एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत के बाद बनी तनाव की स्थिति अब सामान्य हो गई और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक दीता राम पुत्र मागाराम जाती गरासिया की मोत आपसी रंजिश के कारण दो परिवारों के बीच विवाद में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपी पक्ष के घरों पर हमला कर तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलते ही बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेन सिंह महेचा, सीओ सुमेरपुर जितेंद्र सिंह, नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा तथा बेड़ा चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करवाई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चामुंडेरी मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि मृतक के पुत्र सदाराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।
पुलिस द्वारा पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

