PALI SIROHI ONLINE
नाना पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह की एएसआई पद पर हुई पदोन्नति, ग्रामीणों ने दी हार्दिक बधाई
नाना (पाली)। स्थानीय पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह को विभाग द्वारा पदोन्नत कर सहायक उपनिरीक्षक (ASI) बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों और थाना स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चामुंडेरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दलपत सिंह चौहान पिन्टु अग्रवाल याक़ूब मोयला समाजसेवी जनक भान सिंह राठौड चामुंडेरी बीट अधिकारी गुलाबचंद पूर्व वार्ड पंच बछु सिंह मीणा कांग्रेस नेता जवाना राम मीणा चिमनपुरा कानाराम परमार कैलाश परमार रंजीत सिंह मेफावत,प्रवीण गर्ग ने साफा माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया स्वागत
पदोन्नति पर नाना पुलिस थाने में उत्सव का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों और थाना प्रभारी रतन सिंह देवड़ा सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने राजेंद्र सिंह को साफा पहनाकर, मालाएं लादकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
ग्रामीणों ने कहा कि राजेंद्र सिंह का कार्यकाल नाना क्षेत्र में बेहद सराहनीय रहा है। वे हमेशा आमजन की समस्याओं को सुनने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर रहते हैं।
कर्तव्यनिष्ठा का मिला फल
सघर्ष समिति के अध्यक्ष दलपत सिंह चौहान ओर पिंटु अग्रवाल ने कहा कि राजेंद्र सिंह की इस पदोन्नति को उनकी लंबे समय की मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम बताया जा रहा है। थाना परिसर में ग्रामीणों द्वारा आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में राजेंद्र सिंह ने हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
राजेंद्र सिंह ने जताया आभार
इस अवसर पर पद्दोनन्त एएसआई राजेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य ध्येय ‘आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय’ पैदा करना है और वे नई जिम्मेदारी के साथ इसे और मजबूती से निभाएंगे।
बधाई देने वालों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल के सदस्य, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर भी उनके परिचितों और शुभचिंतकों द्वारा बधाई संदेशों का तांता लगा रहा।
नाणा पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र सिंह के ASI के पद पर पदोनत होने पर ग्रामीणों ने स्वागत कर दी बधाई
https://www.instagram.com/reel/DSz0Oljk5q0/?igsh=MTh3NXcwbm84bWl6aQ==

