PALI SIROHI ONLINE
पिंटू अग्रवाल चामुंडेरी
नाना में पुलिस और जनता के बीच ऑनलाइन संवाद; राष्ट्रीय एकता और पुलिस कार्यों में जन सहयोग पर हुई चर्चा
बाली उपखण्ड के नाना पुलिस थाना क्षेत्र स्थित अटल सेवा केंद्र में सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष ऑनलाइन जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा की अध्यक्षता में किया गया बैठक में सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों, ग्राम रक्षकों और महिला सुरक्षा सखियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘राष्ट्रीय एकता एवं पुलिस कार्यों में जन सहयोग’ रखा गया था।
नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल होना अति आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण में आम जनता की भागीदारी पर जोर दिया।
संवाद के दौरान पुलिस मित्रों और सुरक्षा सखियों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया कि वे किस प्रकार पुलिस की ‘आंख और कान’ बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस ऑनलाइन संवाद में सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे और पुलिस के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

