नाना के मनीष कुमार कुम्हार ने 90% अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान
PALI SIROHI ONLINE
नाना के मनीष कुमार कुम्हार ने 12वीं विज्ञान वर्ग में 90% अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान
नाना। कस्बे के होनहार छात्र मनीष कुमार कुम्हार पुत्र मुकेश कुमारजी ने कक्षा-12वीं विज्ञान संकाय में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मनीष कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नाना स्थित उदय बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्राप्त करते हुए बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवारजनों, विद्यालय स्टाफ एवं मित्रों में खुशी की लहर है।
विद्यालय प्रशासन संस्था प्रधान प्रताप सिंह भाटी ने मनीष कुमार की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं ग्रामीणों ने भी मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

