PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल
बाली। नाना में पूर्व पंचायत समिति सदस्य जालम सिंह भाटी की माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
बाली उपखण्ड के नाना ग्राम से एक दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। यहाँ के पूर्व पंचायत समिति सदस्य और समाजसेवी जालम सिंह भाटी की माताजी नेनु कंवर (धर्मपत्नी वाग सिंह भाटी) का निधन हो गया है।
नेनु कंवर के निधन की सूचना मिलते ही समाज परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वे एक धर्मपरायण, सरल स्वभाव और मिलनसार महिला थीं। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार, उनके निवास स्थान पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। शुभचिंतकों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनका अंतिम संस्कार नाना के स्थानीय मोक्षधाम में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

