• March 21, 2026

नाणा ग्राम में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाया, मिठाई ओर सेवईयां बाट दी बधाई

PALI SIROHI ONLINE

नाणा ग्राम में ईद-उल-फितर का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास, भाईचारे और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव की मस्जिदों और मोहल्लों में ईद की रौनक देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।

नाणा समाजसेवी आमीर मोहम्मद शेख ने बताया कि ईद के अवसर पर पूरे दिन बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। मुस्लिम समाज के लोग सज-धज कर बाजारों में पहुंचे, जहां खरीदारी की गई और घरों में मिठाइयां व सेवइयां बांटी गईं। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, विशेषकर चांद दिखने के साथ ही उत्साह और बढ़ गया।

ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। नाणा थाना प्रभारी अधिकारी रतन सिंह देवड़ा मय जाब्ता मौके पर तैनात रहे और शांति व यातायात व्यवस्था बनाए रखी।

आमीर मोहम्मद शेख नाणा ने आगे बताया कि पवित्र रमजान माह के दौरान अल्लाह की बारगाह में गांव, समाज, देश और पूरी मानवता की सलामती, अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। उन्होंने कहा कि ऐतकाफ इस्लाम में अत्यंत फजीलत वाला अमल है, जिसमें रमजान के आखिरी दिनों में मस्जिद में रहकर इबादत की जाती है, जिसे बड़ी सआदत माना जाता है।

आमीर मोहमद के अनुसार यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देता है, जिसे नाणा ग्राम में मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया।

About The Author

You cannot copy content of this page