PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना CHC के डॉ. राजेश कुमार SMO पद पर पदोन्नत, साथियों ने किया सम्मान, बाली उपखण्ड के नाना स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार नाना को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (SMO) पद पर पदोन्नत होने पर चामुंडेरी, नाना व भीमाना के चिकित्सा अधिकारियों एवं कार्मिकों ने माला व साफा पहनाकर गर्मजोशी से बधाई दी।
इस अवसर पर साथियों ने डॉ. राजेश कुमार के सरल स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी लगन और सेवा भावना ने चिकित्सा क्षेत्र में एक अलग पहचान स्थापित की है।
डॉ. राजेश कुमार का जीवन सदैव सादगीपूर्ण रहा है। वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करते आए हैं। उनकी पदोन्नति से क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
गोरतलब है कि बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने नाना की राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय को हाल ही में CHC सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करवा कर क्षेत्र वासियों को तोहफा दिया था और अब नाना के डॉ राजेश कुमार नाना CHC के पहले वरिष्ठ चिकित्सक SMO होंगे।
इस दौरान चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राहुल सेन, भीमाना चिकित्सा अधिकारी डॉ जय किशन, नर्सिग अधिकारी ललित कुमार, वीरेंद्र गरासिया, सुभाष चंद चौहान, कंप्यूटर आपरेटर वीरेंद्र सिंह, लेब टेक्नीशियन जसवंत कुमार, झनक भान सिंह राठौड़ सहित विभिन्न चिकित्सा स्टाफ आंगनवाड़ी कार्मिकों ने डॉ राजेश कुमार को माला साफा पहनाकर मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त कर स्वागत किया

