
PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल चामुंडेरी
बाली। नाना ग्राम के उदय बाल विद्या मंदिर शिक्षा संस्था नाना में डॉ देवल हॉस्पिटल सुमेरपूर द्वारा निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में डॉ देवल पटेल, डॉ आशीष मोदी, डॉ रौनक सुराणा, डॉ राजलक्ष्मी सिंह ने अपनी सेवाएं दी इस शिविर में 153 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा लाभ मिला।
शिविर में विघालय संस्था निदेशक प्रताप सिंह भाटी पूर्व भाजपा मंडल नाना के अध्यक्ष कानाराम माली कैलाश अग्रवाल खुशाल सिंह देवड़ा महेंद्र सिंह भाटी नरेंद्र सिंह सििदल कुबेर सिं देवड़ा चामुंडेरी से रणजीत सिंह पवार केशर सिंह पवार सुरेंद्र सिंह पवार नरपल सिंह तथा विद्यालय परिवार के कर्मचारियों ने अपना सहयोग दिया।
















