• April 5, 2026

नाना में दुर्घटना में घायल युवक की मौत,पुलिस व डॉक्टरो के तमाम प्रयासों के बावजूद नहीं बची अशरफ की जान,उपचार के दौरान मौत

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के नाना कस्बे से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाना निवासी अशरफ खान पुत्र बलोच खान निवासी नानां को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घायल असरफ खान परसो रात को डेढ़ बजे घायल अवस्था मे सड़क पर बाइक सहित पड़ा था कि रात को गस्त कर रहे नाना थाना पुलिस के सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह गश्त के दौरान मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल रात करीब 1:30 बजे चिकित्सालय पहुंचाया था।

नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए नाना चिकित्सक राजेश कुमार द्वारा उसका उपचार शुरू किया गया, जहा हालत गम्भीर होने पर रेफर किया था  लेकिन डॉक्टरों ओर पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद अशरफ खान की जान नहीं बचाई जा सकी और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

सहायक थाना अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने नाना चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश कुमार से शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया।

About The Author

You cannot copy content of this page