PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के बाली पिंडवाड़ा मेगा हाईवे पर चामुंडेरी भन्दर के बीच मेवाड़ा कृषि फार्म रियासत पंसेरा होटल के समीप दो बाइको की आमने-सामने हुई भिड़ंत एक की मौत दो घायल
नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी चामुंडेरी के समाजसेवी याकूब मोयला ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही सहायक थाना अधिकारी शिवलाल कांस्टेबल गुलाबचंद मय जापता भी घटना स्थल पहुंचे वह याकूब मोयला की निजी एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां संजय कुमार पुत्र रामाराम जाति मेघवाल निवासी विरमपुरा पुलिस थाना नाणा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वही दूसरी बाइक पर दो युवक घायल हुए जिनकी स्थिति गंभीर होने के चलते उनको भी रेफर किया गया है घायल सुमेरपुर के बताए जा रहे हैं वहीं पुलिस घायलों के संबंध में जानकारी जुटाना में लगी हुई है
मृतक संजय कुमार मेघवाल का शव सुमेरपुर मोर्चरी में रखवाया जहां हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह मय जाप्ता ने मोर्चरी पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया



