PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
नाडोल। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नाडोल के शिक्षक व पर्यावरण प्रेमी भरत शर्मा को गणतंत्र दिवस पर शैक्षिक नवाचार व वृक्षारोपण अभियान में सराहनीय कार्य पर उपखंड मुख्यालय देसूरी में सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दलपत सिंह राजपुरोहित ने विधालय मे सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्य किस्तुर राम, दरिया देवी व पंचायत शिक्षक गेनाराम मेघवाल को भी उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।भरत शर्मा को सम्मानित किए जाने पर समाजिक कार्यकर्ता व शिक्षको ने बधाईयां दी।
