PALI SIROHI ONLINE
विहिप मुंडारा खंड अध्यक्ष प्रहलादसिंह करणोत मनोनीत
मुंडारा।विश्व हिंदू परिषद जिला सहसंयोजक रतनपुरी गोस्वामी ने मुंडारा खंड की कार्यकारिणी का गठन किया। अध्यक्ष प्रहलादसिंह करणोत को मनोनीत करते हुए उपाध्यक्ष भारत माली,उपाध्यक्ष विवेक वैष्णव, मंत्री भरतसिंह पी. राजपुरोहित,सहमंत्री शंकर लाल बावल को बनाया गया है।
गोस्वामी ने बजरंग दल संयोजक निखिल वैष्णव,दुर्गा वाहिनी संयोजिका पूजा चौधरी,सह संयोजिका दिव्या वैष्णव को बनाया गया। गोस्वामी ने मनोनीत विहिप मुंडारा अध्यक्ष प्रहलादसिंह करणोत, बजरंग दल संयोजक निखिल वैष्णव,दुर्गा वाहिनी संयोजिका पूजा चौधरी से कार्यकारिणी का विस्तार करने को कहा है।