बस के ब्रेक फेल, बड़ा हादसा टलाः ड्राइवर की सूझबूझ से माउंट आबू मार्ग पर रोकी गई बस
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-आबू रोड से माउंट आबू जा रही राजस्थान रोडवेज की एक बस का शनि मंदिर के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। ड्राइवर की सूझबूझ से बस को सड़क किनारे सुरक्षित रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और छिपा बेरी चौकी के जवान मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था की जा रही है।
