
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-आबूपर्वत इको सेंसेटिव जोन में अवैध निर्माण सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम डॉ. अंशु प्रिया के निर्देशन में शहरी क्षेत्र का सतर्कता दल देलवाड़ा के गुरुकुल मार्ग पर पहुंचा। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से निर्माण सामग्री से जुड़े आवश्यक दस्तावेज मांगे। किसी ने भी स्वीकृति या अनुमति से संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं किए।
तीन घंटे चली इस कार्रवाई में कई सामान जब्त किया गया। इनमें 4 सीमेंट बैग, 1600 ईंटें और 128 बजरी के कट्टे शामिल थे। इसके अलावा 2 ट्रॉली और 3 ट्रॉली कंकरीट भी जब्त की गई। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई।
आबूपर्वत इको सेंसेटिव जोन में आबूपर्वत शहरी क्षेत्र और ग्राम पंचायत ओरिया के क्षेत्र आते हैं। इन क्षेत्रों में सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के बिना निर्माण सामग्री का परिवहन अवैध माना जाता है। नगर पालिका के प्रवेश पर स्थित टोल नाका और क्षेत्र में तैनात सतर्कता दल ऐसी अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हैं।


