PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-हिल स्टेशन माउंट आबू में सर्दी का कहर जारी है। पहाड़ी शहर में तीसरे दिन शीतलहर का असर है। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जनजीवन ठिठुर गया। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। इस बार सर्दी की सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया।
बीते दिनों से तापमान में गिरावट का सिलसिला है। रविवार और सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को इसमें और गिरावट दर्ज की गई और पारा सीधे माइनस 3 डिग्री पर पहुंच गया।मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में रात के तापमान ‘ में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
पहाड़ी इलाकों में सर्दी का यह दौर अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है। इधर, सिरोही में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री गिरावट के साथ 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया था। अधिकतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 20.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पूर्व 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

