PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-अखिल भारतीय क्षत्रिय सरगरा महासभा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल आर्य ने माउंट आबू के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर को राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।
थिंगर लंबे समय से समाज सेवा और सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी इसी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के समाजबंधुओं और सदस्यों ने बधाई दी है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सुरेश थिंगर ने कहा कि वे समाज के उत्थान और प्रगति के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है। साथ ही उन्होंने सामाजिक एकता, उन्नयन और सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज हित में काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।