
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू के प्रसिद्ध सोमनाथ महादेव संत सरोवर संबित साधनायन में शुक्रवार को स्वामी सच्चिदानंद गिरी महंत गादी पर विराजमान हुए। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी ईश्वरानंद गिरि के बाद तीसरे महंत बने हैं।
देश के संत समाज ने चादर विधि के साथ उन्हें गादी सौंपी। इस अवसर पर स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि प्रेम और सत्य परमात्मा के सर्वोच्च अनुग्रह हैं। उन्होंने कहा कि प्रेम में परमात्मा का निवास है। हमें सत्य और प्रेम दोनों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि उन्हें दी गई जिम्मेदारी को वे सत्य, प्रेम और निष्ठा से निभाएंगे। कार्यक्रम में बीकानेर से आए लालेश्वर महादेव मंदिर के महंत बिमार्षानंद गिरि भी मौजूद थे। इंदौर के सतमात्रका आश्रम के महंत समानंद गिरि ने कहा कि आचरण से ही इंसान की पहचान होती है।
समारोह में कई प्रसिद्ध साधु-संतों ने शिरकत की और अपने विचार साझा किए। सोमनाथ महादेव संत सरोवर समित साधनायन केंद्र की स्थापना स्वामी ईश्वरानंद गिरि ने की थी, जो प्रधानमंत्री मोदी के गुरु थे।