PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-राजस्थान के पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में शुक्रवार शाम 7:22 बजे हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुछ सेकंड तक धरती में कंपन महसूस होता रहा और हल्की आवाज भी सुनाई दी। कंपन महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
जानकारी के अनुसार शहर के सालगांव, अचलगढ़, ढूंढाई और मुख्य बाजार सहित कई अन्य क्षेत्रों में लोगों ने भूकंप के झटकों का अनुभव किया। कंपन महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार हिल स्टेशन में इस समयावधि के दौरान किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

