PALI SIROHI ONLINE
मेष; शुभ अंक 2, शुभ रंग बादामी : अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। उच्च अध्ययन में आ रही बाधा दूर हो सकती है। नई जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। लेनेदेन के मामलों में विशेष सावधानी बरतें, विवाद में फंस सकते हैं।
वृष;शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी धार्मिक आयोजन खुशी देंगे। सीमित दायरे में रहकर काम करेंगे। रूखा व्यवहार अलग-थलग कर सकता है। अपनी पहचान बनाने के लिए व्यापक सोच व सकारात्मक पहल की जरूरत है।
मिथुन;शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। संतान के भाग्योदय से खुशी मिलेगी। मेहमानों के आने से निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
सिंह;शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा प्रभावशाली लोगों की सिफारिश से काम करवाने का प्रयास करेंगे। संतान के कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। साझेदारी में चल रही योजना अटक सकती है। सहकर्मी भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं।
कन्या शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : व्यापारिक सौदे लाभदायक हो सकते हैं। आप एक बड़े मौके की तलाश में रहेंगे। योजनाओं को पूरा होने से पहले उजागर करना नुकसानदायक रहेगा। बिना कारण की चिंता मन में बनी रहेगी।
कर्क;शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी: स्लेटी जल्दबाजी में तुला लिए फैसले बदलने पड़ेंगे। विरोधी उलझाने का प्रयास कर सकते हैं। बाहरी दखल के चलते पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है। उच्च अध्ययन में बेहतर परिणामों की उम्मीद बनेगी।
तुला;शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी बीती बातों को लेकर बैठे रहे तो संबंध बिगड़ सकते हैं। काम के क्षेत्र में नई शुरुआत करने से फायदा होगा। अनुभव की कमी से बड़ा फैसला लेने से बचेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक;शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल छोटी-सी सफलता से भी खोया हुआ आत्मविश्वास वापस आ सकता है। मानसिक तनाव से छुटकार मिलेगा। राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।
धनु;शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार की योजना बनेगी। अधिकारों को लेकर संघर्ष की स्थिति बन सकती है। काम की व्यस्तता में परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
मकर;शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : व्यर्थ की बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा। राजकीय लाभके आसार हैं। भूमि-भवन अथवा वाहन पर खर्च संभव है। यात्रा टालना बेहतर है।
कुंभ;शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : दुविधा की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। समय पर काम पूरा नहीं होने से खिन्नता बढ़ेगी। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। वैवाहिक रिश्तों में मिठास और अपनापन बढ़ेगा।
मीन;शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी : भाग्योदय की संभावना है। सफलता धीरे-धीरे मिलेगी, तो उत्साह कम हो सकता है। राजकीय मामलों की अनदेखी से समस्या हो सकती है। जानकारी के अभाव में बड़े फैसले लेने से बचेंगे। धैर्य रखें।

