PALI SIROHI ONLINE
मोदरान । क्षेत्र के प्रसिद्ध आशापुरी माताजी मंदिर में आगामी चंद्रग्रहण के मद्देनजर दर्शन समय में विशेष परिवर्तन किया है। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार 3 मार्च को पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण होने से माता के दर्शन प्रातः सुबह 6:25 बजे तक ही किए जा सकेंगे।
ग्रहण काल के दौरान मंदिर के पट पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिर का शुद्धीकरण किया जाएगा। अगले दिन 4 मार्च को सुबह 7 बजे से पुनः दर्शन प्रारंभहोंगे।
ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय का पालन करने की अपील की है। चंद्रग्रहण के बाद 5 मार्च को मंदिर में मेला भरेगा। ट्रस्टी ओमसिंह ने बताया कि मेले के अवसर पर माताजी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। सुबह-शाम महाआरती होगी।
ट्रस्टी के अनुसार, मंदिर ट्रस्ट एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

