
PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल के पास मोदरा में श्री सुमतिनाथ स्वामी जिनालय की 50वीं वर्षगांठ पर विशेष आयोजन होने जा रहा है। शनिवार को जैन संतो का नगर प्रवेश हुआ और शोभायात्रा का आयोजन हुआ।
जिनालय में 1 जून से 5 जून तक स्वर्णजयंती एवं ध्वजारोहण महोत्सव मनाया जाएगा। पांच दिवसीय इस महोत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख संत गणपतिसागर सूरीश्वरजी महाराज, विजयगणपतिसागर महाराज और स्वयंप्रभाश्रीजी महाराज सहित अन्य संत उपस्थित रहेंगे। महोत्सव का समापन 5 जून को ध्वजारोहण के साथ होगा। कार्यक्रम में प्रतिदिन विशेष पूजन होंगे। पहले दिन पंच कल्याणक पूजन, दूसरे दिन 18 अभिषेक महापूजन, तीसरे दिन सिद्धचक्र महापूजन, चौथे दिन गुरु भक्त महापूजन और अंतिम दिन सातस्मृति पूजन होगा।
कार्यक्रम के संगीताचार्य मयूर जैन हैं। विधिकारक की भूमिका मिलनभाई (मध्य प्रदेश) निभाएंगे। आयोजन श्री सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर पेढ़ी, मोदरा कर रही है। देशभर से श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने पहुंच रहे हैं।


