
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
शिवगज। कैबिनेट मंत्री कुमावत ने किये चोटिला में भगवान गौतम ऋषि महादेव के दर्शन, क्षेत्रवासियों के लिए खुशहाली की कामना
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने आज शिवगंज चोटिला स्थित मीना समाज के आराध्य देव गौतम ऋषि महादेव मंदिर के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के लिए खुशहाली की कामना की | 14 अप्रैल के दिन चोटिला-शिवगंज में भरे जाने वाले इस मेले में क्षेत्र के आस पास के मीना समाज सहित अन्य कौम के लोग भी दर्शन करने आते है | इस मंदिर में मीना समाज के लोगो की गहरी आस्था है |

इस अवसर पर राज्य मंत्री और सिरोही विधायक ओटाराम देवासी, जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी, भाजपा सिरोही जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, शिवगंज नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, शिवगंज नगर मंडल अध्यक्ष ताराराम, बांकली मंडल पूर्व अध्यक्ष शिवराज सिंह बिठिया, गौतम ऋषि महादेव मीना समाज ट्रस्ट अध्यक्ष रतन लाल मीना और उपाध्यक्ष मनरूप राम सहित अन्यजन मौजूद रहे |


