PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा तखतगढ
गुजरात के उंझा मेहसाणा हाईवे पर ईको कार भीषण सड़क हादसा
भावनगर के एक ही परिवार के पांच लोगो की मौत
गांव में नहीं जले चुल्हे रविवार को होगा अंतिम संस्कार
तखतगढ 21 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) गुजरात के ऊंझा–मेहसाणा हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना ईको कार हुई चकनाचूर कार मे सवार सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के पुलिस थाना गुड़ाएन्दला अंतर्गत भावनगर निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।
सूत्रों सै मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में राजस्थान के पाली जिले के गुड़ाएन्दला पुलिस थाना अंतर्गत भावनगर के मूल निवासी एक ही कुमावत परिवार राजस्थान से अहमदाबाद के रामोल क्षेत्र मे शादी समारोह मे शिरकत के लिए गया था।
शनिवार को ईको कार मे सवार होकर पुन: भावनगर लौटते समय गुजरात के ऊंझा -महेसाणा हाईवे पर हुई भीषण सड़क हादसे मे रामलाल लकाजी कुमावत, उनका पुत्र कैलाश कुमावत, माता मथुरा देवी, बेटी कोमल व दोहिते आयुष की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना की सनसनी के समाचार सुनते ही हर किसी की आखे नम रह गई और पुरे भावनगर गांव मे शोक की लहर जाग उठी है।
घटना की सूचना पर परिजन गुजरात के मेहसाणा पहुंचे जहां से एक ही परिवार के पांचो शवो को लेकर भावनगर के लिए रवाना हो गए है। रविवार को गमगीन माहौल में एक साथ सभी का वेकुंटधाम पर अंतिम संस्कार होगा।
परिवार मे रो-रो कर बुरा हाल
इस भीषण सड़क हादसे मे एक ही परिवार के पांच लोगो की मौत के समाचार सुनते ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल और हर किसी की आखे नम रह गई। और घरो मे चुल्हे तक नही जले।

