PALI SIROHI ONLINE
सुख सिंह खंगारोत
फालना। जोधपुर डिस्कॉम फालना खंड स्तरीय समझौता समिति की बैठक आयोजित।
जोधपुर डिस्कॉम फालना मैं खंड स्तरीय समझौता समिति की बैठक अधिशासी अभियंता फालना निमेन्द्र राज सिंह वह सहायक राजस्व लेखाधिकारी (अंकेक्षण) ,सिरोही रमेश कुमार मीणा के सानिध्य में आयोजित हुई। मीटर इंस्पेक्टर सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि समझौता समिति की बैठक में उपभोक्ताओं के विवादित राशि प्रकरणों जिसमें फालना बाली सुमेरपुर के कुल 19 विवादित प्रकरणों का निस्तारण उपभोक्ता की सहमति से किया गया। समझौता समिति बैठक में सहायक राजस्व अधिकारी बाली अनिल गिरी, हर्षवर्धन सिंह शक्तावत, भूपेंद्र सिंह भाटी एवं विवादित प्रकरणों के उपभोक्ता उपस्थित थे।