PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर सोमेसर और जवाली स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 613 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि इस कार्य के चलते कई रेल सेवाएं रद्द, मार्ग परिवर्तित या रीशेड्यूल की गई है।
रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा 04.12.25 और 05.12.25 को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा 05.12.25 और 06.12.25 को रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 20943, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा जो 04.12.25 को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाणा-पाटन-भीलड़ी-समदड़ी-लूनी होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी और लूनी स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ी संख्या 20944, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 05.12.25 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, वह वाया लूनी-समदड़ी-भीलड़ी-पाटन-महेसाणा होकर चलेगी। यह लूनी, समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनमाल और भीलड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा जो 04.12.25 को हडपसर से प्रस्थान करेगी, वह वाया महेसाणा-पाटन-भीलड़ी-समदड़ी-लूनी होकर संचालित होगी। यह भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी और लूनी स्टेशनों पर रुकेगी।
रीशेड्यूल रेल सेवाएं
गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 04.12.25 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से 06 घंटे देरी से रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 14707, हनुमानगढ़-दादर रेलसेवा 05.12.25 को हनुमानगढ़ से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मू तवी रेलसेवा 05.12.25 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 19031, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा 05.12.25 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगा
