
PALI SIROHI ONLINE
मारवाड़ जंक्शन-मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस ने रामनगर मोहल्ले में मकान के कब्जे को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक युवक व दो महिलाएं भी शामिल हैं। तीनों को न्यायिक मजिस्ट्रेट मारवाड़ जंक्शन के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।
मारवाड़ जंक्शन निवासी राजेश पंवार पुत्र मीठालाल मालवीय लौहार ने करीब एक साल पहले कमला पत्नी भंवरलाल के नाम मकान की रजिस्ट्री करवाई थी।रजिस्ट्री में मकान का कब्जा कमला को सौंपने का उल्लेख भी किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। 6 मई 2025 को मकान के कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ।मारपीट भी हुई।
पुलिस ने राजेश पंवार व हमेंद्र पंवार को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने राजेश की ओर से दर्ज कराए मामले की जांच के बाद शुक्रवार को हेमेन्द्र पंवार के साथ केस में आरोपी दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेजा गया।


