PALI SIROHI ONLINE
दिनेश राव
मंडवाड़ा में प्रथम भील राणा समाज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
मंडवाड़ा में आज प्रथम भील राणा समाज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झोरा परगना अध्यक्ष उकारामजी पाडीव एवं सरपंच डुगाराम जी रहे। समाजसेवी जीवन जी पुरोहित की गरिमामयी उपस्थिति में खिलाड़ियों और समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर समाज के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने खेल को आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का माध्यम बताते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रताप जी कालंद्री ने किया। आयोजन में अशोक चडुआल, अशोक आलिका (मंडवाड़ा) सहित भील समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह टूर्नामेंट समाज के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है। 🏏

