• March 29, 2026

मालनू गांव में आबादी बस्ती के दो बाड़ों में लगी भीषण आग,ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, समय रहते पाया काबू

PALI SIROHI ONLINE

डी के देवासी

बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के मालनू गांव की आबादी बस्ती में रविवार को एक बाड़े में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार वनाराम पुत्र ओबाराम जाति देवासी एवं प्रभु राम पुत्र ओबाराम के घर के पास स्थित बाड़े में अचानक आग भड़क उठी।

आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने टैंकर मंगवाकर एवं अन्य उपलब्ध साधनों से पानी की व्यवस्था कर सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया।

ग्रामीणों की तत्परता के चलते आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और आसपास के मकानों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। हालांकि बाड़े में रखा कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को भी दे दी गई है।

About The Author

You cannot copy content of this page