पाली sirohi online
मां बाडी शिक्षा सहयोगी आज से कलमबंद हडताल पर रहने का लिया निर्णय
बाली – माॅ बाडी योजना मे कार्यरत शिक्षा सहयोगियों के लिए सरकार का खोखला व खाली रहा बजट मे पुरे प्रदेश मे शिक्षा सहयोगीयो ने कलमबंद हडताल पर रहने का निर्णय आज से लिया 2026-27 के बजट मे आक्रोश एंव रोष व्याप्त जताते हुए सरकार मांगे नही माने तबतक हडताल जारी रहेगा।
मां बाडी शिक्षक पिछले लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगे सरकार समक्ष रखते आ रहे थे परन्तु इस बजट मे मा बाडी शिक्षको के लिए कोई ठोस निर्णय नही लेने से नाराज शिक्षको ने कलमबंद हडताल का निर्णय लिया गया है।
शिक्षा सहयोगियो का कहना है की इस सरकार पर बडी उम्मीद लगा बैठे थे पर अंत कुछ नही मिला आखिर सरकार कबतक सौतेला व्यवहार करती रहेगी ।इस बजट मे आदिवासियो के लिए कुछ भी खास घोषणा नही है।
मां बाडी शिक्षा सहयोगी मुकेश गरासिया ने बताया की बाली क्षैत्र के तमाम शिक्षक बाली विधायक के अधीन चलते आ रहे है फिर भी आदिवासी बाहुल्य के शिक्षित युवा वर्ग के लिए बजट मे कुछ खास घोषणा नही होने से नाराज युवा शिक्षा सहयोगी हडताल पर उतर गये।
