विधायक ने लुणावा स्थित महादेव मंदिर में नमाया शीश मांगी खुशहाली की कामना, श्रद्धालु माता बहनों बुजुर्गों से किया संवाद,जानी समस्या
PALI SIROHI ONLINE
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने आज लुणावा ग्राम स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित भजन संध्या एवं प्रसादी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक राणावत ने मंदिर में शीश नमाकर क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधायक राणावत ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सुना। विशेष रूप से उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल, बिजली आपूर्ति और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
पिन्टु कुमार ने बताया कि मंदिर दर्शन के दौरान विधायक राणावत ने आई माता-बहनों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम भक्ति भावना और सामाजिक समरसता का प्रतीक बना, जहां ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

