PALI SIROHI ONLINE
पाली। बाली विधानसभा क्षेत्र के खुडाला फालना नगर पालिका में अध्यक्ष पद के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव उच्च न्यायालय के आदेश पर हुई मतगणना में कुल 21 मतों में से नगर पालिका अध्यक्ष को केवल एक मत मिला, जबकि 20 पार्षदों ने उनके विरुद्ध मतदान किया। जिससे अविश्वास पसताव पारित हुआ।
गौरतलब है कि 31 जनवरी को ललिता शाह कार्यकाल पूरा हो रहा था ललिता शाह के विरुद्ध अविश्वास पारित होने से बीजेपी के बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने से आठ दिन पूर्व बीजेपी की चेयरमेन ललिता शाह के विरुद्ध अविश्वास पसताव पारित होना दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
पाली जिला कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका सभा भवन में मतों की गिनती शुरू हुई। मतगणना की यह बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह चारण, बाली उपखंड अधिकारी दिनेश बिश्नोई और तहसीलदार जितेंद्र सिंह चम्पावत की उपस्थिति में हुई।
नगर पालिका कार्यालय के बाहर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 12 अगस्त 2024 को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई थी जिसमें कुल 21 पार्षदों ने अपने मत डाले थे। हालांकि, मतगणना पर न्यायालय के स्थगन आदेश के कारण यह प्रक्रिया रुक गई थी।
आज की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष ललिता कुमारी, प्रतिपक्ष नेता भरत चौधरी, उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के साथ महेंद्र शर्मा, अशोक बावल, देवेंद्र सिद्धावत, आशा कुमारी, ललित मालवीय, प्रवीण मेवाडा, श्रीपाल सिंह, रमेश मीणा, नवाराम मेघवाल, मदन सिंह, मांगीलाल भटनागर, गोपाराम चौधरीऔर भावेश गुर्जर उपस्थित रहे।

