PALI SIROHI ONLINE
कुमटिया पंचायत में सवा साल से राज नेट बन्द परेशान ग्रामीणों ने की नारेबाजी, ग्रामीणों ने सासद विधायक से की अपील, चामुंडेरी की तर्ज पर हमारी समस्या भी करवाए हल
बाली। उपखण्ड के ग्राम पंचायत कुमटिया में लगभग सवा साल से दूरसंचार का राजनेट बन्द होने से परेशान ग्रामीणों ने विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। राज नेट बन्द होने से ग्रामीणों के कार्य प्रभावित हो रहे है। सरपँच प्रसासक कुसाराम गरासिया ने कहा की राज्य सरकार द्वारा पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में भी प्रकरण दर्ज कराए गए थे एवं दिन दयाल उपाध्याय कैंप एवं अन्य कैंपों में भी पंचायत द्वारा प्रार्थना पत्र पेश किया गया था लेकिन किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हुई है राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक माह के गुरुवार को जनसुनवाई में भी यह प्रकरण दर्ज कराए लेकिन आज दिन तक कोई कारवाई नहीं हुई। जिससे ग्रामीणों को नेटवर्क के अभाव में ऑनलाइन कार्य की भयंकर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासक कुशाराम गरासिया ने बताया है कि राजनेट काम नहीं करने के कारण ग्राम पंचायत स्तरीय काम समय पर नहीं हो रहे है कुमटिया पंचायत में आदिवासी समाज के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है एवं आर्थिक एवं मानसिक नुकसान उठाना पड़ता है राज्य एवं केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समय पर क्रियान्विती नहीं हो पाती है एवं लोगों को इधर उधर भटकना पड़ता है
सरपंच प्रसासक कुसाराम गरासिया ने पाली सांसद पीपी चौधरीं ओर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत से अपील करते हुए कहा कि चामुंडेरी राणावतान ग्राम पंचायत में भी गत वर्ष राज नेट एक साल से बन्द था और निजी सह्ययक डी आर चौधरीं ने ग्रामीणों की समस्या के मध्यनजर अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर दूसरे दिन ही टीम ने पहुच नेट समस्या का स्थाई समाधान किया था वैसे कुमतिया पंचायत की राज नेट समस्या का समाधान करने की माग की।

