कुमटिया ग्राम के दर्शील सिंह पुत्र श्रवण सिंह चौहान ने 84 % अंक नाम किया रोशन
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के कुमटिया ग्राम के होनहार छात्र दर्शील सिंह चौहान, पुत्र श्रवण सिंह चौहान, ने 12वीं बोर्ड परीक्षा (विज्ञान वर्ग) में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं गांव का नाम रोशन किया है।
उनकी इस शानदार उपलब्धि से गांव में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।
दर्शील सिंह की इस सफलता पर ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सरपंच कुसा राम गरासिया, उप सरपंच करन सिंह चौहान, ग्राम विकास अधिकारी हितेश बामणिया एवं सहायक ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल ने दर्शील की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
ग्रामीणों ने भी दर्शील की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

