ट्रेन के आगे कूदी मां, कुएं में मिले 2 मासूमों के शवःदेर रात ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शव निकाले, पुलिस जांच में जुटी
PALI SIROHI ONLINE
कपासन-चित्तौड़गढ़ जिले में एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। वहीं उसके दो मासूम बच्चों का शव कुएं में मिले हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला ने ही अपने दोनों बेटों को कुए में फेंका और खुदकुशी कर ली।
हालांकि महिला ने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है। घटना मंगलवार शाम 6:30 बजे, जिले के कपासन क्षेत्र की है।
कपासन थाना पुलिस से एएसआई शंकरलाल ने बताया- शाम करीब 7 बजे सूचना मिली थी कि काछियाखेड़ी रेलवे पुलिया के पास एक महिला की उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन चपेट में आने से मौत हो गई है।
सूचना मिलने पर मैं अपनी टीम के मौके पर पहुंचे। ट्रेन से कटने की वजह से महिला के शरीर के कई टुकड़े हो चुके थे। 108 एंबुलेंस की सहायता से महिला के शव को कपासन अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया।रात 8:30 बजे बच्चों का शव कुएं में मिला
एएसआई शंकरलाल ने बाताया रात करीब 8:30 एक और सूचना मिली कि काछियाखेड़ी गांव से एक महिला और उसके दो बच्चे जो कि 5 साल और 3 महीने के हैं। वो लापता हो गए हैं।
हमें अंदेशा हुआ कि लापता महिला वहीं हो सकती है, जिसकी डेडबॉडी ट्रैक से उठाई गई है। इतने में ही काछियाखेड़ी गांव से ही एक कुएं में दो बच्चों के शव देखे जाने की सूचना मिल गई। सूचना मिलने पर कपासन थाना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रात 10 बजे दोनों बच्चों के शव निकाल लिए।
एएसआई शंकरलाल के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला ने ही अपने दोनों बच्चों को कुएं में फेंका और उसके बाद ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी है। हालांकि घटना के अन्य पहलू हो सकते हैं। पूरे घटना क्रम की जांच जारी है।

