PALI SIROHI ONLINE
रिपोर्ट डीके देवासी
कोठार में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष कोठार जिला पाली में आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखी का प्रशिक्षण प्रोग्राम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठार में रखा*
उपखण्ड बाली क्षेत्र कोठार आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष कोठार जिला पाली में आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखी का प्रशिक्षण प्रोग्राम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठार में रखा जिसमें 45 आरोग्य मित्र एवं 45 आरोग्य सखी को 13 प्रकार के विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा उद्बोधन देकर प्रशिक्षण दिया गया जिनमें घरेलू उपचार, वनौषधियों की जानकारी, आहार विहार, बीपी चेक करना, शुगर टेस्ट करना, तापमान देखना first aid, आदर्श दिनचर्या , ऋतुचर्या,तंबाकू मुक्त जीवन ,पर्यावरण प्रशिक्षण, वरिष्ठ नागरिकों किशोरी बालिकाओं के साथ गर्भिणी महिलाओं की स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी दी गई
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग से डॉ वेद प्रकाश कौशिक, नर्स खुशबू मीना, योग शिक्षक अरविंद हंस एवं ममता मोबारसा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉ दीपक हिन्दोनिया, ANM शायर कंवर,आशा रंजन कंवर आशा मधु बोहरा, आशा अलकनंदा, शिक्षा विभाग से PEEO श्री मदन लाल गर्ग सहित स्टाफ ने पूर्ण सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया

