• March 21, 2026

कोठार ग्राम में सार्वजनिक मूत्रालय को किया क्षतिग्रस्त, लोगो ने जीणोद्धार करवाने की माग फिर उठाई

PALI SIROHI ONLINE

कोठार ग्राम में सार्वजनिक मूत्रालय को किया क्षतिग्रस्त, लोगो ने जीणोद्धार करवाने की माग फिर उठाई

बाली। कोठार ग्राम में स्कूल के समीप स्थित सार्वजनिक मूत्रालय व शौचालय का जीर्णोद्वार कराने का मामला एक बार फिर चर्चा में है
कोठार ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान व पूर्व वार्ड पंच मंगल सिंह चौहान ने बताया कि  31 अकटुम्बर 2025 को कोठार पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में शिविर प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन देकर गांव कोठार के मुख्य आखरिया चौक विघालय के समीप में सार्वजनिक मूत्रालय व शौचालय बना हुआ है जिसे जीणोद्धार करवाने की माग की थी परंतु प्रसासनिक उदासीनता के चलते कोई ध्यान नही देने के चलते अज्ञात बदमाशों द्वारा वर्तमान में मूत्रालय को क्षतिग्रस्त कर अतिक्रमण किया जा रहा हैं। ग्रामीणों ने प्रसासन से अपील करते हुए कहा कि जहा सरकार स्वच्छता को लेकर लाखो रुपये खर्च कर रही है वही दूसरी ओर पाली जिले के बाली उपखण्ड के कोठार ग्राम में मूत्रालय की भूमी को हड़पने की नीयत से सौचालय को क्षतिग्रस्त कर दिया गया पर जिम्मेदार मौन है।

गोरतलब है कि सौचालय के कुछ दूरी पर राजकीय कन्या सीनियर विद्यालय, राजकीय चिकित्सा केंद्र, पंचायत भवन व  आस्था का केंद्र ,मालपुरजी की धुणी भी स्थित हैं जहा पर आमजन का आना जाना लगा रहता हैं व लघुशंका का एकमात्र यही जरिया हैं जो समाप्त हो रहा हैं। ग्रामीणों ने नियमानुसार कार्यवाही कर उक्त सार्वजनिक मूत्रालय व शौचालय का जीर्णोद्वार कराने व जिसने भी सरकारी सम्पत्ति सार्वजनिक सौचालय को नुकशान पहुचाया ऐसे लोगो को चिंनित कर मामला दर्ज करवाने की माग की।

कोठार प्रसासक प्रतिनिधि थानाराम प्रजापत ने बताया कि ग्रामीणों ने मूत्रालय सबंधी शिकायत शिविर में शिविर प्रभारी को दी थी पर अधिकारियों ने पंचायत को कोई दिशा निर्देश नही देने की वजह से कार्य नही हुआ, अगर ग्रामीण पंचायत में आकर लिखित में देते है तो जल्द सौचालय की मरमत कार्य शुरू किया जाएगा।

About The Author

You cannot copy content of this page