PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाडा
*किरवा मामाजी महाराज दो दिवसीय वार्षिक मेला 5 मार्च को,तैयारियां जोर-शोर पर, भजन संध्या व 4 मार्च को मेला आयोजित होगा ।
*साण्डेराव-* किरवा गांव में स्थित श्री मामाजी महाराज का वार्षिक मेला 5 मार्च गुरुवार को भरा जाएगा । और 4 मार्च बुघवार को एक शाम मामाजी महाराज के नाम भजन संध्या आयोजित होगी ।
जिसमें गायक कलाकार जोगभारती एण्ड पार्टी व मनीष परिहार तखतगढ व हजारीमल राठौड, नृत्य कलाकार टीना प्रजापत,फैन्सी कुमावत, राजु माली पार्टी द्वारा भजन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तृतियां देगे।श्री मामाजी महाराज ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष चौथाराम मीणा ने बताया कि मेले को लेकर तैयारिया कि जा रही है।
मन्दिर परिसर को रंग – रोशन व फूल माला व रोशनी से सजाया जा रहा है।तैयारिया के दौरान कीरवा मामाजी महाराज ट्रस्ट कमेटी व ग्रामीण जुटे हुए है। मेले मे के लिए पानी व छाया एवं लाईट, मेला मैदान मे साफ – सफाई आदि व्यवस्था कि जा रही। साथ ही मेले मे श्रद्धालुओ के लिए महाप्रसादी जयन्तीलाल केसाराम लौहार परिवार की ओर से आयोजित कि जाएगी । मेले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, भैरुजी भोपा उगमाराम गुर्जर , रानी पूर्व प्रधान पाबुसिह राणावत, प्रशासक घीसीदेवी चौधरी , भोपा तेजाराम देवासी गिरवर, मोडाराम देवासी सहित अतिथि शिरकत कोगे ।
मेले में पाली जिले के अलावा सिरोही ,जालोर , जोघपुर व गुजरात के श्रद्वालु मामा धणी महाराज के दर्शन के लिए शिरकत करेगे । मामाजी महाराज ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष व समस्त सदस्यगण एवं ग्रामीण लोग मेले की तैयारीया में जुटे हुए है ।
