खौड़ खेतलाजी मेले में गैर दल नृत्य बना आकर्षण का केंद्र, दरबार में झलकी आस्था
PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
खौड़ खेतलाजी मेले में गैर दल नृत्य बना आकर्षण का केंद्र, दरबार में झलकी आस्था,खोड़ रात्रि में भक्ति संध्या में गूंजे खेतलाजी के जयकारे, झूमे श्रोता
रानी /जवाली खौड गांव में खेतलाजी मेला का बुधवार को भरा गया।मेले में भोपाजी मंशाराम परमार एवं भक्तराज राजेंद्र भंडारी की पावन निश्रा में खेतलाजी मंदिर की ध्वजा चढ़ाई गई | दिन भर खेतलाजी के दरबार में श्रद्धाालुओ का दर्शन करने तांता लगा रहा। जहां महिलाए खेतलाजी के दरबार में मंगल गीतों गाती नजर आई।
खेतलाजी के नाम भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब
रात्रि मैं विशाल भजन संध्या आयोजित हुई ।जिसमें भजन व गायक कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया| भक्ति संध्या में मंच संचालन राजेन्द्र परिहार पाली ने किया। इस दौरान मंच पर बोलियां के चढ़ावे लिए गए।
मेले में गैर दल नृत्य बना आकर्षण का केंद्र
मेले में दिन भर विभिन्न गैर दलो ने शानदार प्रस्तुतियां दी | गैर दलो को एलईडी टीवी व इनाम दिया गया| जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने शिरकत की| जहां भक्तों ने खेतलाजी के दरबार मे हाजरी लगाकर पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की दुआ मांगी|
यह भी रहे मौजूद
इस मौके पर भक्तराज राजेंद्र भंडारी, अध्यक्ष कुंदनमल हेमावास,भोपाजी मंछाराम परमार, सरपंच दुर्गा दाधिच, उप सरपंच मालमसिंह, वेनाराम परमार चांगवा, समाजसेवी मुकेश वैष्णव, जसाराम मेघवाल, वालाराम पंवार,मंच संचालक राजेन्द्र परिहार,जसाराम मेघवाल, समाजसेवी अरविंद गोयल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
