PALI SIROHI ONLINE
खारा विद्यालय में सरस्वती मूर्ति अनावरण व राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन
खारा स्थित राजकीय विद्यालय में शनिवार को सरस्वती माता की प्रतिमा का अनावरण एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम जेके लक्ष्मी सीमेंट की डीजीएम (सीएसआर) श्रीमती नीमा पंत,jk लेडीज क्लब अध्यक्ष श्रीमती वर्षा केशवानी एंव आदर्श पीईईओ श्री विजय प्रकाश गौतम के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। आयोजन नया सवेरा टीम एवं विद्यालय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर जेके लक्ष्मी सीमेंट के सीएसआर प्रभाग के समस्त प्रभारी व पदाधिकारी,जेके स्टाफ से प्रियंका सुथार, अनन्या वर्मा, हीना यादव, नया सवेरा टीम की विजय लक्ष्मी,सविता गौड,रेखा,सवीता कुमारी,प्रियंका पुरोहित, रेखा गरासिया, लेडीज़ क्लब की टीम गरिमा रांका, शीतल काबरा, अर्पणा चक्रवर्ती, मोनिका टयाल, रेशा, स्कूल स्टाफ जग्गु बोस, गणेश मीना मालनू,नरेश पुरोहित, मुन्ना लाल, जयंती लाल, मीठा राम,भावना पुरोहित सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मंच संचालन csr पदाधिकारी किशोर रावल
ने किया
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बालिका शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, शिक्षा का महत्व, प्राथमिक स्तर से ऊपर हिंदी भाषा के अनिवार्य उपयोग, तथा बालिकाओं में साहस व आत्मविश्वास विकसित करने पर विशेष जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बालिकाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकती हैं।
इस अवसर पर स्व. इंदिरा गांधी को स्मरण करते हुए यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस कब और क्यों मनाया जाता है।
विद्यालय प्रशासन ने जेके लक्ष्मी सीमेंट द्वारा विद्यालय को दिए जा रहे विभिन्न सहयोगों की सराहना करते हुए बताया कि विद्यालय में बालिका नामांकन बालकों से अधिक है, जिसका श्रेय जेके को जाता है।
विद्यालय द्वारा प्रस्तुत आवश्यकताओं में बालिका वॉशरूम, हॉल व एमडीएम कक्ष की मरम्मत, इंडोर खेलों हेतु टेबल टेनिस टेबल, प्रोजेक्टर व्यवस्था आदि शामिल हैं, जिन्हें आगामी बजट में पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में खेलकूद व रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
डीजीएम श्रीमती नीमा पंत ने भविष्य में बालक-बालिकाओं के समायोजन के साथ कार्यक्रम आयोजित करने की बात भी कही।

