कंटालिया-लापता युवक का शव बावड़ी में मिला
PALI SIROHI ONLINE
कंटालिया | कंटालिया के शीतला माता मेला चौक स्थित बावड़ी में मंगलवार को एक युवक का सड़ा-गला शव मिला। कंटालिया चौकी प्रभारी एएसआई मलाराम चौधरी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।
जेसीबी और ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला। कपड़ों की तलाशी में जेब से आधार कार्ड मिला। पहचान सेखावास निवासी मालाराम प्रजापत (48) पुत्र ढगलाराम प्रजापत के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि उसे सांस की तकलीफ थी। 18 मार्च को दवा लेने कंटालिया आया था तब से लापता था। उसकी 19 को गुमशुदगी थाने में दर्ज करवाई गई थी।

