PALI SIROHI ONLINE
कालंद्री में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालंद्री में स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया ।इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर संस्था प्रधान श्री अमृतलाल माली द्वारा माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता ,निबंध प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। पी ई ई ओ क्षेत्राधीन समस्त दस विद्यालयों द्वारा विवेकानंद सर्किल से मुख्य मार्ग होते हुए रा ऊ मा वि कालंद्री तक सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य दुर्गाराम मकवाना व्याख्याता सनत आढा,जितेंद्र खंडेलवाल ,बाबूलाल प्रजापत, जतिन कुमार सुरेश कुमार, किशन कुमार मुकेश कुमावत दिनेश मीणा, तेजराज सिंह,गिरिराज सिंह सहित समस्त विद्यालयों के एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

