PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा चलाये जा रहे संपति संबधी अपराधो में वांछित अपराधियो की धरपकड अभियान के तहत जसाराम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व श्री मनोज गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में प्रकरण सं 18 दिनांक 14.02.2026 धारा 333, 309(4), 3(5) बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना विववणः प्रार्थी दीपक गौतम पुत्र कल्लु गौतम जाति चमार निवासी मेहतनीया भुजरूक
तहसील डुमरियागंज जिला सिद्धार्थनगर युपी हॉल मण्डार जिला सिरोही की रिपोर्ट थाना पर प्राप्त हुई कि दिनांक 14.02.2026 को मैं गांव सवराटा में विनोद कुमार पुत्र मनरूपजी जाति पुरोहित निवासी सवराटा के मकान में पी.यु.पी. व रंग रोगन का काम कर रहा था तब दिन में करीब 12.30 पीएम बजे के आसपास दो अनजान व्यक्ति अचानक मकान में जबरदस्ती अन्दर आये तथा आते ही मुझे अकेला देखकर पकड लिया तथा एक ने अपनी जेब से चाकु निकालकर मेरी गर्दन पर मेरी जेब में रखा मोबाईल फोन व 200 रूपये को नोट निकालकर ले किया फिर मुझे पकडकर मकान से बाहर लेकर आये ओर कहाँ कि किसी को बताना मत नहीं तो तुझे मार देंगे हमने पहले भी कई लोगो को मार डाला हैं उसके बाद दोनों सडक पर आये और एक लाल रंग की गाडी में बैठ गये गाडी में पहले से ही एक व्यक्ति गाडी को चालु हालात में तैयार था गाडी के नम्बर जीजे-08-डीजे-3130 लिखे हुए थे उनके बैठने के बाद वह गाडी चालक गाडी को भगा ले गया।
पुलिस कार्यवाहीः-थाने पर लूट की घटना की सुचना मिलते ही जिले में नाकाबन्दी करवाई गई व प्रकरण दर्ज कर घटनास्थल बारीकी से निरीक्षण किया गया दौराने नाकाबन्दी थाना सरूपगंज ने गाडी जीजे-08-डीजे 3130 व तीन व्यक्तियों को दस्तयाब किया जिनको हमरा जाब्ता थाना उपस्थित लेकर आया व अभियुक्त विक्रमनाथ, सुरमनाथ, दशरथसिंह से पूछताछ की जाकर अपराध कारित करना स्वीकार करने पर अभियुक्तगणों को बापर्दा गिरफतार किया है। अभियुक्तों से प्रकरण हाजा माल मशरूका मोबाईल फोन, लूटा गया नकद रूपये व घटना में प्रयुक्त चाकु व वाहन जीजे-08-डीजे-3130 को जब्त किया जाकर अभियुक्तगणों से अन्य वारदातो के बारे में गहन अनुसंधान / पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1 विक्रम नाथ पुत्र सरमनाथ उर्फ पप्पुनाथ जाति नाथ उम्र 28 साल पेशा मजदुरी निवासी करजा पुलिस थाना अमीरगढ जिला पालनपुर गुजरात।
2 सुरमनाथ पुत्र उकारनाथ जाति नाथ उम्र 30 साल पेशा मजदुरी निवासी अमरापुरा पुलिस थाना रेदवर हाल सवराटा पुलिस थाना कालन्द्री जिला सिरोही।
3 दशरथसिंह पुत्र शम्भुसिह जाति राजपुत उम्र 35 साल पेशा खेती निवासी जैला पुलिस कालन्द्री जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1. गंगाप्रसाद निपु थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री।
2. दिनेश कुमार सउनि पुलिस थाना कालन्द्री।
3. घेवरचन्द सउनि पुलिस थाना कालन्द्री।
4. भीखाराम कानि न 279 पुलिस थाना कालन्द्री।
5. राजेन्द्रकुमार कानि 1029 पुलिस थाना कालन्द्री।
6.प्रकाश कुमार कानि 288 पुलिस थाना कालन्द्री।
7. नेहपालसिंह कानि 16 पुलिस थाना कालन्द्री।
8. शैतानसिंह कानि 851 पुलिस थाना कालन्द्री।
9. कानाराम कानि 307 पुलिस थाना कालन्द्री ।
10. नारायणल ड्राईवर कानि 580 पुलसि थाना कालन्द्री।
