कालन्द्री के दो युवक अवैध शराब का परिवहन करते गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार अवैध शराब के परिवहन, अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में नारायण सिंह स.उ.नि.पु. थाना प्रभारी पुलिस थाना सिरोही सदर मय जाब्ता द्वारा आज दिनांक 12.04.2026 को नाकाबन्दी के दौरान एक स्विफ्ट कार में अंग्रेजी, देशी शराब व बीयर की बोतलों का परिवहन करते हुए दो अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः- आज दिनांक 12.04.2026 को दोपहर में नाकाबंदी के दौरान डोडुआ की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट कार नं. आरजे-24-सीए-6549 को रुकवाकर चैक किया तो अभियुक्त दशरथ सिंह व सुरेश कुमार द्वारा बिना अनुज्ञापत्र के अंग्रेजी शराब के 25 पव्वे, देशी शराब के 48 पव्वे व बीयर की कुल 36 बोतलों का परिवहन करते पाया गया। जिस अवैध शराब व वाहन जब्त कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः-
1. दशरथ सिंह पुत्र शंकरदान जाति चारण उम्र 40 वर्ष पेशा खेती निवासी वराल पुलिस थाना कालन्द्री जिला सिरोही।
2. सुरेश कुमार पुत्र कानाराम जाति हिरागर उम्र 50 वर्ष पेशा मजदुरी निवासी घोडाथडा कालन्द्री पुलिस थाना कालन्द्री जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1. कमल सिंह उ.नि.पु. डीएसटी मय जाब्ता।
2. नारायण सिंह सउनिपु. पुलिस थाना सिरोही सदर ।
3. डूंगर सिंह कानि. 224, पुलिस थाना सिरोही सदर।
4. भट्टाराम कानि. 1065 पुलिस थाना सिरोही सदर।

