PALI SIROHI ONLINE
कालंद्री | पुलिस ने थाने के सामने की गई नाकाबंदी के दौरान बोलेरो गाड़ी में सवार दो युक्कों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
वाहन की तलाशी में एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि नियमित जांच के दौरान संदिग्ध बोलेरो को रुकवाया गया। तलाशी लेने पर वाहन से हथियार और कारतूस मिले। इसके बाद जगमाल सिंह और संग्राम सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों युवक खुद को बजरी लीजधारक का कर्मचारी बता रहे थे। पुलिस ने पिस्टल, कारतूस और बोलेरो जब्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

