PALI SIROHI ONLINE
बजरंग दल के सहयोग से हनुमान मंदिर पर हुआ रंग-रोगन- गरासिया
बाली उपखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मे ग्राम पंचायत काकराडी व बेरडी के बीच स्थापित धार्मिक स्थल वीर हनुमान का मंदिर हजारो साल पुराना है यहा दुर दराज से श्रध्दालु दर्शन करने के लिए आते है । काफी समय से मंदिर पर पेंट नही हुआ था तो बजरंग दल टीम के कप्तान मुकेश गरासिया अरडवा के निर्देशन से पुरी टीम ने सहयोग करके नये साल पर रंग-रोगन करवाया गया आज बेडा चौहान परिवार की ओर से भोजन प्रसादी का कार्यक्रम भी रखा गया ।
गरासिया के सुजबुज से मंदिर पर बिजली लाइन कनेक्शन का भी आदेश बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने करवा दिया है अब जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा
अणदाराम महाराज काकराडी ने बताया की बाली विधायक आदिवासी क्षेत्र मे भी धार्मिक स्थलो को लेकर हमेशा तत्पर रहते है।आदिवासी बजरंग दल टीम ने बाली विधायक श्रीमान पुष्पेन्द्र सिंह राणावत का आभार जताया
